scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेललाहिड़ी लिव गोल्फ में 28वें स्थान पर

लाहिड़ी लिव गोल्फ में 28वें स्थान पर

Text Size:

शिकागो, 17 सितंबर (भाषा) भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने फ्लू से उबरने के बाद लिव गोल्फ इनविटेशनल शिकागो के पहले दौर में पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 28वें स्थान पर हैं।

लाहिड़ी पर बीमारी का असर दिखा और उन्होंने कुछ अच्छे मौके गंवाए। वह थाईलैंड के फचारा खोंगवाटमी, ऑस्ट्रेलिया के वेड ओरम्सबी और अमेरिका के सिहवान किम के साथ बराबरी पर हैं।

इस बीच डस्टिन जॉनसन ने 18 में से नौ होल में बर्डी बनाई और इस दौरान कोई बोगी नहीं की। वह नौ अंडर 63 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के ओपन चैंपियन कैमरन स्मिथ से तीन शॉट आगे हैं। स्मिथ ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments