scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलअमनदीप द्राल ने माजा स्टार्क के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की

अमनदीप द्राल ने माजा स्टार्क के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की

Text Size:

कूलांगटा, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने यहां महिलाओं के एनएसडब्ल्यू ओपन के पहले दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

अमनदीप ने छह बर्डी लगायी और दो बोगी की। इससे वह स्वीडन की माजा स्टार्क के साथ ‘लीडर बोर्ड’ में संयुक्त रूप से शीर्ष पर बनी हुई हैं।

अन्य भारतीय महिला गोल्फरों में वाणी कूपर पहले दिन तीन बर्डी और इतनी ही बोगी से इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर हैं।

रिद्धिमा दिलावड़ी और नेहा त्रिपाठी समान 76 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 65वें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments