scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल : सौरभ चमके, अभिज्ञा पाटिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल जीती

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल : सौरभ चमके, अभिज्ञा पाटिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल जीती

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल ( भाषा ) ओलंपियन सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल में बृहस्पतिवार को पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा जीती जबकि नौसेना के निशानेबाज ओंकार सिंह ने पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में बाजी मारी ।

महाराष्ट्र की अभिज्ञा पाटिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा अपने नाम की । हरियाणा की युवा शिखा नरवाल ने तीन पदक जीते ।

ट्रायल में अभी दो दिन बाकी है । क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहने वाली अभिज्ञा ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में शिखा को 16 . 14 से हराया ।

शिखा ने जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक को 16 . 6 से मात दी । युवा वर्ग में पलक ने शिखा को 17 . 13 से हराया ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments