नई दिल्ली: मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 मई को यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, उनका पूरा गेहूं खरीदा जाएगा. सरकार ने इस वर्ष 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य रखा है. अब तक 91 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है. पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 77 लाख मीट्रिक टन था.