scorecardresearch
Wednesday, 12 August, 2026
होमरिपोर्टजेवर एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद जमा हुआ पानी, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

जेवर एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद जमा हुआ पानी, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर जलभराव, एयरपोर्ट टीम ने तत्काल कार्रवाई कर पानी निकाला

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को भारी बारिश के दौरान टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया. अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की.

नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, कम समय में हुई तेज बारिश के कारण मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी थी. जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें मौके पर सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया. करीब 30 मिनट के भीतर जमा पानी निकाल दिया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई.

अथॉरिटी ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ानों और यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है. टर्मिनल से पार्किंग क्षेत्र के बीच यात्रियों की आवाजाही में अब कोई बाधा नहीं है.

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है. मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की सुविधा और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए टीमें तैयार हैं. अथॉरिटी के मुताबिक, अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के कारण यह अस्थायी स्थिति बनी थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई कर नियंत्रण पा लिया गया.

share & View comments