scorecardresearch
Wednesday, 12 August, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक पनीर को बढ़ावा देगी सरकार

मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, प्राकृतिक पनीर को बढ़ावा देगी सरकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- एनालॉग पनीर की बिक्री को हतोत्साहित करेंगे, दूध उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर

Text Size:

भोपाल: मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 अगस्त को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में प्राकृतिक दूध से बने पनीर को बढ़ावा दिया जाएगा और एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया गया है. उन्होंने कहा, “हमारे यहां प्राकृतिक दूध के उत्पाद हैं, हम प्राकृतिक पनीर बनाएंगे. हम इन उत्पादों के बलबूते पर राज्य की पहचान बनाएंगे.”

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एनालॉग पनीर की बिक्री जैसी गतिविधियों को सरकार बिल्कुल बढ़ावा नहीं देगी.

मुख्यमंत्री के बयान के बाद एनालॉग पनीर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है. हालांकि, प्रतिबंध लागू करने की विस्तृत प्रक्रिया और कार्रवाई का स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.

share & View comments