scorecardresearch
Wednesday, 12 August, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में अरविंद समूह लगाएगा 1,200 करोड़ रुपये की इकाई, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मध्यप्रदेश में अरविंद समूह लगाएगा 1,200 करोड़ रुपये की इकाई, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से की मुलाकात, PM मित्र पार्क समेत तीन स्थानों पर निवेश पर चर्चा

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में अरविंद लिमिटेड करीब 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में कंपनी के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित निवेश और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा की.

कंपनी को धार स्थित PM मित्र पार्क में इकाई स्थापित करने के लिए 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. यहां अगले वर्ष तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है. इसके अलावा अरविंद समूह देवास के पास बरलाई और इंदौर के बेटमा में भी इकाइयां स्थापित कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेशों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य को कर राजस्व के रूप में अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे.

बैठक में टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुन: उपयोग और सिंहस्थ-2028 के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. औद्योगिक पार्कों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज और सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी मॉडल की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.

मुख्यमंत्री ने लालभाई को GIS-2027 में शामिल होने और मध्यप्रदेश में और निवेश के लिए आमंत्रित किया.

share & View comments