scorecardresearch
Tuesday, 21 July, 2026
होमरिपोर्ट14 अगस्त से शुरू होगी UP T-20 लीग, इकाना स्टेडियम में लॉन्च हुए उद्घाटन समारोह के टिकट

14 अगस्त से शुरू होगी UP T-20 लीग, इकाना स्टेडियम में लॉन्च हुए उद्घाटन समारोह के टिकट

14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके साथ ही भव्य ड्रोन शो और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होंगे. कार्यक्रम का संचालन मशहूर एंकर जतिन सप्रू करेंगे.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होगा. सोमवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च किए गए.

उद्घाटन समारोह के लिए 4,000 टिकट रियायती दरों पर जारी किए गए हैं. अपर ब्लॉक का टिकट 349 रुपये और लोअर विंग का टिकट 499 रुपये रखा गया है. टिकट ‘ई-डिस्ट्रिक्ट’ ऐप पर भी उपलब्ध होंगे. टिकट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे.

14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुति देंगी. इसके साथ ही भव्य ड्रोन शो और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होंगे. कार्यक्रम का संचालन मशहूर एंकर जतिन सप्रू करेंगे.

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग का आयोजन दो शहरों—लखनऊ और कानपुर—में किया जा रहा है.

लीग का पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित 22 मैच खेले जाएंगे.

इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा, जहां 12 मुकाबले होंगे.

6 सितंबर को कानपुर में फाइनल मुकाबले के साथ लीग का भव्य समापन होगा. उद्घाटन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

share & View comments