scorecardresearch
Monday, 22 June, 2026
होमरिपोर्टमुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से उत्तर प्रदेश में हजारों बच्चों को मिल रहा सहारा

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से उत्तर प्रदेश में हजारों बच्चों को मिल रहा सहारा

योगी सरकार की यह पहल अनाथ और कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा, पुनर्वास और आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उन बच्चों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है जिन्होंने अपने माता पिता या उनमें से किसी एक को खो दिया है. इस योजना के माध्यम से बालश्रम, भिक्षावृत्ति और अन्य कठिन परिस्थितियों से मुक्त कराए गए बच्चों को भी पारिवारिक वातावरण में पुनर्वासित किया जा रहा है.

योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसके अलावा जिन युवाओं ने माता पिता दोनों या किसी एक को खो दिया है, उन्हें 18 से 23 वर्ष की आयु तक स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पूरा करने के लिए भी 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है. वर्तमान में प्रदेशभर में 103611 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. यह सहायता उनकी शिक्षा और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाना है. जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए और कोई भी योग्य बच्चा योजना से वंचित न रहे.

share & View comments