scorecardresearch
Sunday, 1 November, 2026
होमरिपोर्टविरासत का गौरव, विकास की नई उड़ान ही अब मध्यप्रदेश की पहचान: मोहन यादव

विरासत का गौरव, विकास की नई उड़ान ही अब मध्यप्रदेश की पहचान: मोहन यादव

71वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी से बनाएंगे नया मध्यप्रदेश.

Text Size:

भोपाल: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की पहचान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारू राज्य से विकासशील मध्यप्रदेश तक की 71 साल की यात्रा में प्रदेश ने कई अच्छे-बुरे अनुभव देखे हैं. अब मध्यप्रदेश बदल रहा है. विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान ही प्रदेश की नई पहचान बन गई है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा, कृषि विकास दर में बढ़ोतरी और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और लगातार मेहनत से सभी मिलकर नया मध्यप्रदेश बनाएंगे. ऐसा प्रदेश, जो अपनी विरासत और विकास के मामले में देश-विदेश के लिए उदाहरण बने.

उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने में सरकार के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया.

share & View comments