scorecardresearch
Tuesday, 19 May, 2026
होमरिपोर्टबस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, शाह की अध्यक्षता में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, शाह की अध्यक्षता में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय मुलाकात भी की.

Text Size:

बस्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को बस्तर (छत्तीसगढ़) में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हुई. बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अतिथियों के साथ जगदलपुर में लोक कलाकारों द्वारा आयोजित पारंपरिक लोकशिल्पों की लघु प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय मुलाकात भी की.

share & View comments