scorecardresearch
Monday, 6 July, 2026
होमरिपोर्टयूपी में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

यूपी में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2026 को जनसहभागिता से उत्सव के रूप में मनाएगी. वन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कीं.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 12 जुलाई को पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान की तैयारियों की लगातार समीक्षा करेंगे और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नोडल विभाग के रूप में सबसे अधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा. ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधरोपण करेगा.

अभियान में केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के साथ स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इस वर्ष समरस वन, समृद्धि वन, कृषि वन, ऊर्जा वन और कपि वन जैसी नई अवधारणाओं पर भी कार्य होगा. मिशन छाया के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे. वन विभाग ने अपनी लगभग दो हजार नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए हैं. गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने अभियान को जनआंदोलन और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव बनाने पर विशेष जोर दिया है.

share & View comments