scorecardresearch
Saturday, 21 November, 2026
होमरिपोर्टखेलों में मध्यप्रदेश का दमदार प्रदर्शन, तीन साल में खिलाड़ियों ने जीते 201 अंतरराष्ट्रीय पदक

खेलों में मध्यप्रदेश का दमदार प्रदर्शन, तीन साल में खिलाड़ियों ने जीते 201 अंतरराष्ट्रीय पदक

मोहन यादव सरकार का खेलों पर फोकस, प्रदेश में 11 खेल अकादमियां और विश्वस्तरीय सुविधाओं से निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर दे रही है. पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 201 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है.

प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की 18 खेल विधाओं के लिए 11 खेल अकादमियां संचालित हैं. इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, घुड़सवारी, ट्रायथलॉन, हॉकी, शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और विभिन्न मार्शल आर्ट्स की अकादमियां शामिल हैं. महिला और पुरुष हॉकी के लिए अलग-अलग अकादमियां भी हैं.

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं

खिलाड़ियों के विकास के लिए आधुनिक खेल मैदान, प्रशिक्षण केंद्र, शूटिंग रेंज, हॉकी सुविधाएं और वॉटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है. इसके साथ ही आवासीय अकादमियों, स्पोर्ट्स साइंस और रिहेबिलिटेशन सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. प्रशिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं.

भोपाल का अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर नाथू बरखेड़ा प्रदेश की नई पहचान बन रहा है. इसके तीन चरणों में एथलेटिक्स स्टेडियम, हॉकी मैदान, इंडोर स्टेडियम, जलीय क्रीड़ा स्टेडियम, फुटबॉल केंद्र, क्रिकेट स्टेडियम, टेनिस कोर्ट, जिम्नास्टिक हॉल और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

share & View comments