scorecardresearch
Friday, 20 November, 2026
होमरिपोर्टकूनो में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या 62 हुई

कूनो में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या 62 हुई

मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया, कहा- देश में पहली बार बोत्सवाना से आई मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई ढाई साल की मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता का भारत में पहली बार शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक उपलब्धि है. मादा चीता ने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है. चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है. इनमें 43 भारत में जन्मे चीते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी लोगों के समर्पण और मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है.

share & View comments