scorecardresearch
Wednesday, 7 October, 2026
होमरिपोर्टप्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ

उज्जैन के आस्था गार्डन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए CM यादव, कहा- भारत 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.

Text Size:

उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आस्था गार्डन से कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना.

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया. उन्होंने खुद हाथ में मशाल लेकर यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया.

CM यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हर दिन और हर पल राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को साकार होते देखा जा रहा है कि 21वीं सदी भारत की होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक संकल्प पूरे किए हैं.

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर और समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया और इन्हें नए भारत की तस्वीर बताया.

CM यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा सिर्फ समय की गणना नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है. बीते साल अकेले उज्जैन में करीब 7 करोड़ और पूरे मध्य प्रदेश में करीब 20 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे. उन्होंने इसे बदलते मध्य प्रदेश और नए भारत की तस्वीर बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के भाव के साथ समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने और सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का रूप देने में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है.

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और सेवा भावना के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है, उसी भावना के साथ मध्य प्रदेश भी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है.

share & View comments