देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.
इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन करने के साथ ही काशी विश्वनाथ-श्री शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण और उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम पूर्व विधायक स्व.गोपाल सिंह रावत जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की। pic.twitter.com/3FnuxbWYcI
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 7, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है.
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं.