scorecardresearch
Monday, 25 May, 2026
होमरिपोर्टभोजशाला में पहली बार मां वाग्देवी पूजा, धार को मिलेगा सरस्वती लोक और शोध संस्थान

भोजशाला में पहली बार मां वाग्देवी पूजा, धार को मिलेगा सरस्वती लोक और शोध संस्थान

सीएम मोहन यादव ने गंगा दशमी पर भोजशाला में पूजा कर विकास योजनाओं की घोषणा की.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के धार जिले में 25 मई को ऐतिहासिक घटना हुई. पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं पूजा कर आरती की और इसे 750 वर्षों में अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा कि धार अब विकास की नई दिशा में प्रवेश कर रहा है.

मुख्यमंत्री ने यहां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि धार में पर्यटन, साहित्य और उद्योग का नया केंद्र विकसित होगा. पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से कपास से वस्त्र निर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया और कई परियोजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने भोजशाला निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए विकास कार्यों को तेज करने की बात कही. कार्यक्रम में 88 करोड़ रुपये के 12 कार्यों का भूमि-पूजन भी किया गया.

share & View comments