scorecardresearch
Friday, 24 July, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में मेधावी छात्रों के लिए मेडिकल पढ़ाई होगी सस्ती, फीस में एक-तिहाई तक कमी की तैयारी

मध्यप्रदेश में मेधावी छात्रों के लिए मेडिकल पढ़ाई होगी सस्ती, फीस में एक-तिहाई तक कमी की तैयारी

राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि मैनेजमेंट कोटे में भी दाखिला NEET मेरिट के आधार पर राज्य सरकार की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही होगा.

Text Size:

भोपाल: डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए मध्यप्रदेश से राहत भरी खबर है. NEET मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य में मेडिकल शिक्षा सस्ती होने जा रही है. मेरिट में आने वाले छात्रों की फीस में करीब एक-तिहाई तक कमी होने की संभावना है.

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ने से सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों में मेरिट छात्रों को पहले के मुकाबले ज्यादा एडमिशन के मौके मिलेंगे. यानी छात्रों को कम फीस और ज्यादा सीटों का दोहरा फायदा मिलेगा.

राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि मैनेजमेंट कोटे में भी दाखिला NEET मेरिट के आधार पर राज्य सरकार की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही होगा.

वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 4,675 सीटें थीं. इनमें 2,275 सरकारी और 2,400 निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल थीं. उस समय मेरिट छात्रों के लिए कुल 4,315 सीटें तय थीं, जिनमें 2,215 सरकारी और 2,040 निजी कॉलेजों की सीटें थीं.

वहीं, 2026 में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई है. इनमें 3,020 सरकारी और 3,000 निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं.

अब मेरिट छात्रों के लिए कुल 4,520 सीटें उपलब्ध होंगी. इनमें 3,020 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 1,500 निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें मेरिट छात्रों के लिए तय की गई हैं. इससे NEET मेरिट में आने वाले छात्रों को पहले के मुकाबले अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है.

share & View comments