नई दिल्ली: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कई नई पहल शुरू कीं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक न्याय व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और न्याय व्यवस्था का भी उल्लेख किया.
कार्यक्रम में हाईकोर्ट का नया डिजिटल पोर्टल, लाइव स्ट्रीमिंग सिस्टम CLASS और एआई आधारित डेटा मैनेजमेंट सिस्टम ‘प्रथम’ लॉन्च किया गया. इसके जरिए कोर्ट ऑर्डर, बेल आवेदन और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि डिजिटल एकीकरण से न्याय प्रक्रिया तेज होगी और नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा.