scorecardresearch
Wednesday, 4 November, 2026
होमरिपोर्टमध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने निभाया वादा, बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने निभाया वादा, बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

: हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी को मिलेगी नई जिंदगी की उम्मीद. मुख्यमंत्री ने इलाज, संगीत शिक्षा और एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने का किया था ऐलान.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी सरकार जरूरतमंदों और प्रतिभाशाली कलाकारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है. हनुमान अंश फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने सुनील की आंखों का इलाज कराने का वादा किया था, जिसे पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है.

दरअसल, सागर जिले के युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है. सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सुनील के बेहतर उपचार, संगीत शिक्षा और एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने का भरोसा दिलाया था.

अब सुनील की आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू होने से परिवार में खुशी और उम्मीद का माहौल है. आंखों की रोशनी लौटने की संभावना उनके जीवन में नई शुरुआत का संकेत दे रही है.

मुख्यमंत्री की इस पहल से एक प्रतिभाशाली कलाकार को न केवल आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी संबल मिला है, बल्कि उसके संगीत के सफर को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है. यह पहल कलाकारों के सम्मान और प्रतिभा संरक्षण का संदेश भी देती है.

share & View comments