scorecardresearch
Monday, 29 June, 2026
होमरिपोर्टनीमच और शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन, 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की मिली सौगात

नीमच और शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन, 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की मिली सौगात

करीब 2,080 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन दोनों सोलर पार्कों के साथ ही 1,553.98 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया.

Text Size:

नीमच: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ नीमच जिले में 500 मेगावाट क्षमता वाले नीमच सोलर पार्क और 450 मेगावाट क्षमता वाले शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया.

करीब 2,080 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन दोनों सोलर पार्कों के साथ ही 1,553.98 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय रेलवे को बिजली की आपूर्ति में मध्यप्रदेश भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

जोशी ने कहा, “मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा का पावर हाउस बन रहा है.” उन्होंने राज्य में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे निवेश और तेजी से बढ़ती सौर ऊर्जा क्षमता की सराहना की.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाएं न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएंगी, बल्कि रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को भी गति देंगी.

सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं से प्रदेश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की स्थिति और मजबूत होगी.

share & View comments