scorecardresearch
Sunday, 12 July, 2026
होमरिपोर्टयूपी की ग्राम पंचायतों में बन रहीं हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, गांव में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की आधुनिक तैयारी

यूपी की ग्राम पंचायतों में बन रहीं हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, गांव में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की आधुनिक तैयारी

योगी सरकार की पहल. 32 जिलों की 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी. ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और 20 हजार से अधिक डिजिटल कंटेंट से लैस होंगी लाइब्रेरियां.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए गांवों में ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले चरण में 32 जिलों की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियां विकसित की गई हैं. यहां छात्रों को ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट और 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

हर डिजिटल लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इनमें लगभग दो लाख रुपये की पुस्तकें, 1.30 लाख रुपये के आईटी उपकरण और करीब 70 हजार रुपये का आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है. पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह के अनुसार, डिजिटल कंटेंट के जरिए युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य है.

अब तक 10,406 ग्राम पंचायतों में पुस्तकें और 9,372 ग्राम पंचायतों में आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है. लाइब्रेरियों का संचालन ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की देखरेख में होगा, जबकि संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करेंगे. अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत 32 जिलों में पुस्तकों और फर्नीचर की 100 प्रतिशत आपूर्ति पूरी की जा चुकी है.

share & View comments