scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमरिपोर्टहरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, गुजरात जाएंगे नायब सैनी

हरियाणा में 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, गुजरात जाएंगे नायब सैनी

27-28 अक्टूबर को सूरत और गांधीनगर में निवेशकों से मिलेंगे सीएम, सरकार का 2030-31 तक 10 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा करने का लक्ष्य.

Text Size:

चंडीगढ़: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल 27 और 28 अक्टूबर को गुजरात के सूरत और गांधीनगर का दौरा करेगा. इस दौरान निवेशकों के साथ बैठकें होंगी और उन्हें हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल होंगे.

27 अक्टूबर को सूरत में मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. इसके बाद प्रवासी मिलन समारोह होगा. वहीं, 28 अक्टूबर को गांधीनगर में हरियाणा इन्वेस्टमेंट रोडशो आयोजित किया जाएगा. इसमें उद्योगपति और निवेशक राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक परियोजनाओं और कारोबारी साझेदारी पर चर्चा करेंगे.

सरकार के मुताबिक, हरियाणा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026’ लागू की गई है. इसके तहत वर्ष 2030-31 तक करीब 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करने और 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है.

share & View comments