scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमरिपोर्टदेश के लिए अपना योगदान दें नागरिक, कर्तव्य निभाने से बढ़ेगा भारत: सीएम नायब सैनी

देश के लिए अपना योगदान दें नागरिक, कर्तव्य निभाने से बढ़ेगा भारत: सीएम नायब सैनी

हरियाणा के सीएम ने राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर दिया जोर, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी किया जिक्र.

Text Size:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब हर नागरिक देश के लिए अपना योगदान देगा, तभी भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकेगा. उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी पूरी ईमानदारी से निभाने की अपील की.

सैनी ने कहा कि हरियाणा के जवान देश की रक्षा, किसान खाद्यान्न उत्पादन और खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में अवसर देने की व्यवस्था कर रही है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अग्निवीरों का पहला समूह आते ही उन्हें जॉइनिंग लेटर दिए जाएं.

मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देना सभी की जिम्मेदारी है.

उन्होंने नागरिकों से पानी और बिजली बचाने, स्वच्छता बनाए रखने और डिजिटल माध्यमों पर कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं.

share & View comments