scorecardresearch
Wednesday, 14 October, 2026
होमरिपोर्टनवरात्रि पर लाड़ली बहनों को तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खातों में भेजे 1,834 करोड़ रुपये

नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खातों में भेजे 1,834 करोड़ रुपये

1.25 करोड़ महिलाओं को मिली योजना की 41वीं किस्त, गैस रिफिल के लिए 23 लाख से ज्यादा महिलाओं को 115.10 करोड़ रुपये की मदद. उमरिया में 144 करोड़ रुपये के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन.

Text Size:

भोपाल/उमरिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में 1,834 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 23 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 115.10 करोड़ रुपये की सहायता भेजी गई.

सीएम ने उमरिया जिले में 144 करोड़ रुपये की लागत वाले 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इनमें 87 करोड़ रुपये के 68 कार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ रुपये के 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना शुरू होने से अब तक महिलाओं के खातों में 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे जा चुके हैं. उन्होंने उमरिया में सांदीपनि विद्यालय बनाने, मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा देने और अमरपुर को तहसील के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की.

share & View comments