scorecardresearch
Wednesday, 14 October, 2026
होमरिपोर्टउत्तराखंड में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, 3 महीने के बिजली बिल स्थगित

उत्तराखंड में ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, 3 महीने के बिजली बिल स्थगित

धामी सरकार देगी आपदा राहत के बराबर अतिरिक्त सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज की अदायगी 3 महीने टालने के लिए केंद्र से करेगी अनुरोध.

Text Size:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत देने के निर्देश दिए हैं. कृषि, बागवानी और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को तय आपदा राहत राशि के बराबर अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.

इसके अलावा प्रभावित किसानों के अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के बिजली बिलों का भुगतान स्थगित रहेगा. राज्य सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के कर्ज की अदायगी तीन महीने टालने के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय को पत्र भी भेजेगी.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से उबरने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

share & View comments