scorecardresearch
Friday, 5 June, 2026
होमरिपोर्टपर्यावरण बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवराज

पर्यावरण बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवराज

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब साढ़े पांच वर्षों से लगातार पौधारोपण कर रहे हैं.

Text Size:

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया.

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब साढ़े पांच वर्षों से लगातार पौधारोपण कर रहे हैं.

शिवराज ने एएनआई से बातचीत में कहा, “मैं हर दिन पौधे लगाता हूं. आज प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे देश में लोग पौधारोपण कर रहे हैं. पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे. मैंने पौधे लगाने का संकल्प लिया था और करीब साढ़े पांच साल से इसे निभा रहा हूं.”

गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में मानव पर्यावरण पर आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी.

share & View comments