scorecardresearch
Sunday, 14 June, 2026
होमरिपोर्टगदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे धामी

गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे धामी

मुख्यमंत्री बोले- आयोजन से खेल, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी हों

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, ठहरने और अन्य जरूरी प्रबंधों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है. मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

share & View comments