scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमरिपोर्टधामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की अपील

धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की अपील

सीएम बोले, नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी, युवा अभियान का नेतृत्व करें.

Text Size:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाई और लोगों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई.

धामी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ जागरूकता, इलाज और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है. उन्होंने युवाओं से खेल, योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने और नशामुक्ति अभियान में नेतृत्व करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर और ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

share & View comments