scorecardresearch
Wednesday, 27 May, 2026
होमरिपोर्टसीएम मोहन यादव बोले—सिंहस्थ 2028 में शिप्रा के 30 किमी घाट देंगे श्रद्धालुओं को पुण्य स्नान

सीएम मोहन यादव बोले—सिंहस्थ 2028 में शिप्रा के 30 किमी घाट देंगे श्रद्धालुओं को पुण्य स्नान

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ शिप्रा जल और बेहतर व्यवस्थाओं से सिंहस्थ 2028 को ऐतिहासिक बनाया जाएगा.

Text Size:

नई दिल्ली: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में 30 किलोमीटर से अधिक लंबे शिप्रा घाट श्रद्धालुओं को पुण्य स्नान का लाभ देंगे. उन्होंने कहा कि मां शिप्रा का स्वच्छ और प्रवाहमान जल आयोजन को पवित्र बनाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग छह दशक बाद यह संभव हो रहा है जब श्रद्धालु सीधे मां शिप्रा के जल में स्नान कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.

मुख्यमंत्री शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की तैयारी के तहत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि आयोजन को और सुविधाजनक बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी हो रहा है.

सीएम ने कहा कि भारत की मेलजोल और समरसता की परंपरा मजबूत है. उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय के बाद भी सभी पक्ष एक साथ शामिल हुए. उन्होंने उज्जैन और भोपाल के ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया.

उन्होंने बताया कि राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों का संरक्षण किया जा रहा है. कार्यक्रम में लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भजन प्रस्तुत किए. मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया.

share & View comments