scorecardresearch
Sunday, 27 September, 2026
होमरिपोर्टसिंहस्थ के लिए CM मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक घर, बोले- जनहित में देना होगा बलिदान

सिंहस्थ के लिए CM मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक घर, बोले- जनहित में देना होगा बलिदान

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आया मुख्यमंत्री का पुश्तैनी मकान, विकास के लिए निजी संपत्ति छोड़ने को बताया जरूरी कदम

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में अपने पैतृक मकान का एक हिस्सा खुद गैंती चलाकर तोड़ा. मुख्यमंत्री 27 सितंबर को अपने जन्मस्थान और पुश्तैनी घर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद विकास कार्य की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि जिस घर में बचपन बीता हो, उसे तोड़ना भावुक करने वाला है, लेकिन जनहित और सिंहस्थ की तैयारियों के लिए ऐसा बलिदान देना जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के लोगों ने भी शहर के विकास के लिए अपनी संपत्तियों और धार्मिक स्थलों को पीछे किया है. उन्होंने इसे सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देने का उदाहरण बताया. यादव ने कहा कि उज्जैन की आबादी करीब 8 लाख है, जबकि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में शहर की सड़क और यातायात व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना जरूरी है.

सिंहस्थ की तैयारियों के तहत खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. इसके लिए सरकार करीब 9.80 करोड़ रुपये खर्च करेगी. प्रशासन के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

share & View comments