scorecardresearch
Sunday, 27 September, 2026
होमदेशकेरलम GAD की वेबसाइट हुई हैक, पाकिस्तानी हैकर समूह ने ली जिम्मेदारी

केरलम GAD की वेबसाइट हुई हैक, पाकिस्तानी हैकर समूह ने ली जिम्मेदारी

केरल स्टेट IT मिशन केरलम सरकार की प्रमुख वेबसाइटों और ई-गवर्नेंस कार्यक्रमों को चलाता है.

Text Size:

तिरुवनंतपुरम: अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केरलम सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट को एक संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने हैक कर लिया.

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) के अधिकारियों के मुताबिक, वेबसाइट को सुबह हैक किया गया और उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया.

वेबसाइट पर एक मैसेज भी पोस्ट किया गया, जिसमें दावा किया गया कि वेबसाइट को “Team Blackleets” ने हैक किया है. इसके साथ पाकिस्तान की तारीफ करने वाला एक नारा भी लिखा गया था.

मैसेज में लिखा था, “हम पाकिस्तानी हैकर हैं. हर दिन कई वेबसाइट हैक की जाती हैं. आज आपका दिन है.”

अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट के हैक होने का पता चलने के बाद होस्टिंग प्रोवाइडर ने उस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया.

अधिकारियों ने कहा कि एक साइबर टीम यह जांच कर रही है कि डेटा चोरी या डेटा ब्रीच हुआ है या नहीं. वेबसाइट को सुरक्षित किए जाने के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि विभाग इस मामले की जांच के लिए साइबर पुलिस को भी जानकारी देगा और जल्द ही शिकायत दर्ज की जाएगी.

केरल स्टेट IT मिशन केरलम सरकार की प्रमुख वेबसाइटों और ई-गवर्नेंस कार्यक्रमों को चलाता है.


यह भी पढ़ें: इंदिरा दौर से तीसरे साल में सरकारों की थमती रफ्तार: मोदी को इससे बचने के लिए EC की छवि बहाल करनी होगी


 

share & View comments