scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमरिपोर्टवाराणसी में 7 अक्टूबर को BJP की बड़ी जनसभा, नितिन नवीन और CM योगी समेत कई नेता करेंगे संबोधित

वाराणसी में 7 अक्टूबर को BJP की बड़ी जनसभा, नितिन नवीन और CM योगी समेत कई नेता करेंगे संबोधित

BJP ने जनसभा में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है. असम CM हिमंत बिस्वा सरमा और BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Text Size:

नई दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 7 अक्टूबर को वाराणसी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह जनसभा उत्तर प्रदेश के रोहनिया के जगतपुर में जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित है. BJP ने इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है.

नितिन नवीन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी जनसभा को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर BJP की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाइयों ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

बुधवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में BJP के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने जनसभा की तैयारियों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 7 अक्टूबर को वाराणसी में खत्म होगी. इसी मौके पर जगतपुर में नितिन नबीन की बड़ी जनसभा आयोजित की गई है.

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बताया कि वडनगर से रवाना हुए 500 बाइक सवार 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगे. नमो घाट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

राठौर के मुताबिक, सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल सभी 500 लोग नमो घाट पर होने वाले नमो बुक फेस्टिवल में जाएंगे. वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई 450 से ज्यादा किताबें प्रदर्शित की जाएंगी.

इसके बाद सभी यात्री क्रूज से ललिता घाट पहुंचेंगे. वहां वे अपने साथ लाए पानी से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद सभी लोग जगतपुर में होने वाली नितिन नबीन की जनसभा में शामिल होंगे.

BJP के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसभा की तैयारियां तुरंत शुरू करने की अपील की. उन्होंने जिम्मेदारी संभालने वाले कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तुरंत काम शुरू करने को कहा.

क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठक 1 अक्टूबर को होगी. इसके बाद मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों और मंडलों की बैठकें 2, 3 और 4 अक्टूबर को होंगी.

बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया.

share & View comments