scorecardresearch
Sunday, 14 June, 2026
होमरिपोर्टजेवर एयरपोर्ट से15 जून से उड़ान भरेंगी एयरलाइन, यूपी बनेगा नया एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब

जेवर एयरपोर्ट से15 जून से उड़ान भरेंगी एयरलाइन, यूपी बनेगा नया एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब

इंडिगो की पहली उड़ान लखनऊ से पहुंचेगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट. एक लाख रोजगार और बड़े निवेश की संभावनाओं को मिलेगी रफ्तार.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विकास सफर में 15 जून 2026 एक नए अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू होंगी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस एयरपोर्ट की पहली लॉन्च कैरियर बनेगी. उद्घाटन के दिन पहली उड़ान सुबह 7:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर 8:05 बजे जेवर पहुंचेगी. इसके बाद नोएडा से बेंगलुरु के लिए पहली नियमित उड़ान संचालित की जाएगी.

गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित यह परियोजना योगी आदित्यनाथ सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी आधारभूत संरचना योजनाओं में शामिल है. लगभग 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित एयरपोर्ट का पहला चरण तैयार हो चुका है और इसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है. अंतिम विस्तार के बाद इसकी क्षमता 22.5 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी और यह दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा. राज्य सरकार के अनुसार इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है तथा जेवर क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक और सेवा केंद्र के रूप में उभरेगा.

share & View comments