scorecardresearch
Friday, 22 May, 2026
होमरिपोर्टरामगढ़ताल में खेलों का नया युग, यूपी में मजबूत हो रहा स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

रामगढ़ताल में खेलों का नया युग, यूपी में मजबूत हो रहा स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर खेलों के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर जोर दिया.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में पिछले 11–12 वर्षों में मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित हुआ है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उपेक्षित रामगढ़ताल आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बन गया है. यहां रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जा रहा है.

सीएम ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में कहा कि खेल खिलाड़ी को अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीम भावना सिखाते हैं. उन्होंने ‘चरैवेति-चरैवेति’ को जीवन का मंत्र बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

उन्होंने बताया कि यूपी में हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. 534 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है और 500 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू है.

रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया है और भविष्य में यहां रोइंग, कयाकिंग व कैनोइंग प्रतियोगिताएं होंगी. प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश और आर्मी बॉयज टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं.

share & View comments