scorecardresearch
Friday, 7 August, 2026
होमरिपोर्टप्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरने से 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरने से 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में देर रात हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण करीब 100 वर्ष पुराना मकान ढह गया.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में मकान गिरने से हुई छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और घायल अमन श्रीवास्तव के समुचित इलाज के निर्देश दिए.

यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में देर रात हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण करीब 100 वर्ष पुराना मकान ढह गया. हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे. मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

हादसे में नितिन श्रीवास्तव (24), माधव (2), रीता श्रीवास्तव (42), प्रमोद श्रीवास्तव (45), माधुरी (24) और छह माह के बाबू की मौत हो गई. अमन श्रीवास्तव घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल अमन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घायल के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

share & View comments