scorecardresearch
Friday, 19 April, 2024
होमराजनीतिमोदी कैबिनेट के 43 मंत्रियों की लिस्ट जारी, इसमें 13 वकील, 6 डॉक्टर और 7 सिविल सर्वेंट

मोदी कैबिनेट के 43 मंत्रियों की लिस्ट जारी, इसमें 13 वकील, 6 डॉक्टर और 7 सिविल सर्वेंट

प्रधानमंत्री से मिलने वाले सभी नेता, आज शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Text Size:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के संभावित चेहरों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे.

शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में शामिल होने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं.

इनके अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया भी प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में मौजूद थे. माना जा रहा है कि इन मंत्रियों की पदोन्नति हो सकती है.

सहयोगी दलों में से जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस भी प्रधानमंत्री आवास में उपस्थित थे.

मोदी की टीम के ये हैं नए चेहरे

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

2. किरण रिजिजू

3. अश्विनी वैष्णव

4. नारायण राणे

5. आरसीपी सिंह

6. वीरेंद्र कुमार

7. पशुपति कुमार पारस

8.सर्बानंद सोनोवाल

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

16. पंकज चौधरी

17. अनुप्रिया पटेल

18. सत्यपाल सिंह बघेल

19. राजीव चंद्रशेखर

20. शोभा करंदलाजे

21. भानुप्रताप सिंह वर्मा

22. दर्शना विक्रम जरदोश

23. मीनाक्षी लेखी

24. अन्नपूर्णा लेखी

25. ए नारायण स्वामी

26. कौशल किशोर

27. अजय भट्ट

28. बीएल वर्मा

29. अजय कुमार

30. देवसिंह चौहान

31. भगवंत खूबा

32. कपिल पाटिल

33. प्रतिमा भौमिक

34. सुभाष सरकार

35. भगवत कृष्ण राव कराड़

36. राजकुमार रंजन सिंह

37. भारती प्रवीण पवार

38. विश्वेश्वर टुडू

39. शांतनु ठाकुर

40. महेंद्र भाई मुंजापारा

41. जॉन बारला

​​​​​​​42. एल मुरुगन

​​​​​​​43. नीतीश प्रामाणिक

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने वाले सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे.

वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सर्वेंट

बता दें इस बार पीएम मोदी की कैबिनेट में 12 अनुसूचित जाति के मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें दो केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे.  मंत्रिपरिषद में आठ सदस्य अनुसूचित जनजाति (ST)से होंगे जिनमें से तीन कैबिनेट में होंगे.

कैबिनेट एक्सपेंशन के बाद मोदी सरकार में 27 ओबीसी नेता होने की उम्मीद है, जिनमें से पांच कैबिनेट में होंगे.

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कैबिनेट में प्रोफेशनल की संख्या बढ़ाई जा रही है.

सूत्रों ने कहा, ‘ एक्सपेंशन के बाद कुल 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर और सात सिविल सर्वेंट होंगे.’

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं.

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है.


यह भी पढ़ें: कैबिनेट में फेरबदल से पहले हर्षवर्धन, निशंक, बाबुल सुप्रियो सहित कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा


 

share & View comments