scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में आवासीय परिसर में आग लगने से तीन लोगों की मौत

हैदराबाद में आवासीय परिसर में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 16 अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में रविवार तड़के एक आवासीय परिसर में आग लगने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुशाईगुड़ा इलाके में स्थित लकड़ी के डिपो में तड़के करीब चार बजे आग लगी और यह धीरे-धीरे आसपास की इमारतों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई, जहां एक दंपत्ति और उनके बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा साजन पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments