scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराहुल भट की हत्या को लेकर श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों का विरोध मार्च

राहुल भट की हत्या को लेकर श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों का विरोध मार्च

Text Size:

श्रीनगर, 21 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को व्यस्त लाल चौक सिटी सेंटर पर सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट की हत्या को लेकर विरोध मार्च निकाला और इस दौरान ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘प्रशासन हाय हाय’ जैसे नारे लगाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समुदाय के सदस्य शहर के लाल मंडी इलाके में बंड के पास इकट्ठे हुए और भट के लिए झेलम नदी में पूजा की, जिन्हें 12 मई को बडगाम जिले के चदूरा शहर में तहसील कार्यालय के अंदर आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

पूजा समाप्त होने के तुरंत बाद, प्रदर्शनकारियों ने लाल चौक की ओर मार्च शुरू किया। लाल चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रसिद्ध घंटाघर के पास धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों ने भट के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भट के हत्यारों और बडगाम के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी की कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नौकरी पाने वाले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाए।

भट की हत्या के अलावा कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन की ”विफलता” को लेकर जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

भट को 2010-11 में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत लिपिक की नौकरी मिली थी।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments