scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशराहुल और प्रियंका ने दिल्ली में अग्निकांड पर दुख जताया

राहुल और प्रियंका ने दिल्ली में अग्निकांड पर दुख जताया

Text Size:

उदयपुर, 13 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में मुंडका के निकट हुई अग्नि दुर्घटना में कई लोगों की मौत से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘मुंडका आग हादसे की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

भाषा हक नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments