scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन पर जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन पर जताया दुख

Text Size:

भोपाल, 10 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शर्मा का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि ‘आज संगीत जगत ने अपने एक दिव्य व्यक्तित्व को खो दिया। पं. शिव कुमार शर्मा संगीत में अनूठे प्रयोग के लिए सदैव याद किये जायेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दे।‘‘

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी जगत में भी पं. शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ (श्री शिव कुमार शर्मा और श्री हरि प्रसाद चौरसिया) की जोड़ी के अनेक गानों ने लोकप्रियता और प्रसिद्धि के नये आयाम स्थापित किए। संयोग से पद्मविभूषण शर्मा अगले सप्ताह भोपाल में प्रदर्शन करने वाले थे।

भाषा दिमो संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments