scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रहने वाले युवा भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्व दीनदयालन की मौत पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि कई प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

दीनदयालन की मेघालय के री-भोई जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 18 वर्ष के थे और 83वीं सीनियर राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शिलांग जा रहे थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन की मौत दुखद व चौंकाने वाली है। साथी खिलाड़ी द्वारा उनकी प्रशंसा की जाती थी और कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी उत्कृष्टता भी साबित की। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों व मित्रों के साथ हैं।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments