scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशनागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन होंगी आयोजित

नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन होंगी आयोजित

Text Size:

नागपुर, 20 मई (भाषा) राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परीक्षा बोर्ड के निदेशक डॉ प्रफुल्ल सेबल ने कहा कि परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले दिन में एक बैठक की गई थी।

स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आठ जून से शुरू होंगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 जून से और अन्य सभी परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी।

विद्यार्थियों को हर परीक्षा पत्र को लिखने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। हर प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से केवल 40 प्रश्नों को हल करने की आवश्यकता होगी।

सेबल ने कहा कि परीक्षा समय-सारणी एक-दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

भाषा फाल्गुनी उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments