scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशनए संसद भवन में मामूली आग लगी: अधिकारी

नए संसद भवन में मामूली आग लगी: अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) मध्य दिल्ली में नए संसद भवन में शनिवार दोपहर मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान इमारत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कपड़े में आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मिली और दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

उन्होंने कहा कि यह मामूली आग थी और संसद परिसर के अंदर मौजूद दमकल कर्मियों ने दमकल की गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को भी संसद भवन के नजदीक सेंट्रल विस्टा परियोजना में कार्यरत मजदूरों के लिए बनाए गए तीन अस्थायी आश्रयस्थल में भी आग लग गई थी।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments