scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशटीआरएस के पूर्व विधायक नल्लाला ओडेलु कांग्रेस में शामिल

टीआरएस के पूर्व विधायक नल्लाला ओडेलु कांग्रेस में शामिल

Text Size:

हैदराबाद, 19 मई (भाषा) तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पूर्व विधायक नल्लाला ओडेलु अपनी पत्नी एवं मंचेरियल जिला परिषद की अध्यक्ष भाग्य लक्ष्मी के साथ बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस सूत्रों ने यहां बताया कि ओडेलु और भाग्यलक्ष्मी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं।

पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए रेवनाथ रेड्डी और पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे।

ओडेलु ने चेन्नुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का 2014 से 2018 तक प्रतिनिधित्व किया था।

रेड्डी ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि दंपति का मानना है कि तेलंगाना का विकास कांग्रेस ही कर सकती है और इसीलिए वे पार्टी में शामिल हुए हैं।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments