जम्मू, 27 अप्रैल (भाषा) जम्मू में स्पीड-ब्रेकर पार करते समय मोटरसाइकिल फिसलने से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई में पुलिस उपाधीक्षक पलौरा निवासी प्रशांत शर्मा घर लौट रहे थे जब शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना में शर्मा को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि बेहतर उपचार के लिए पंजाब के एक अस्पताल ले जाते समय शर्मा की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शर्मा का पोस्टमार्टम जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.