scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशगोरखपुर में जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पीने से दंपती की मौत

गोरखपुर में जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पीने से दंपती की मौत

Text Size:

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), चार मई (भाषा) गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले में कथित रूप से पारिवारिक विवाद को लेकर जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पीने से दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी गंभीर रूप से बीमार हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कुशीनगर के पथेरवा थाना क्षेत्र स्थित अमवा गांव के निवासी अजीत गुप्ता (35) ने मंगलवार को अपने परिवार को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गुप्ता और उसकी पत्नी सिंधु (32) की मौत हो गई जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी गंभीर रूप से बीमार हो गई।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान गुप्ता की नौकरी चली गई थी जिसकी वजह से परिवार तंगी से गुजर रहा था। पुलिस का कहना है कि परिवार में विवाद भी था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह साल पहले अजीत को इंसेफलाइटिस हुआ था, उसके बाद से उसे कुछ दिमागी परेशानियां भी थी।

गुप्ता के बेटे अंशु ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाते हुए देख लिया था। उसने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेसुध हुए गुप्ता, सिंधु और नंदिनी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुप्ता और सिंधु की मौत हो गई।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments