गिरिडीह, सात मई (भाषा) गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में शुक्रवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की जबर्दस्त भिडंत में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिरकिया बांध के पास शुक्रवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गयी जिसमें एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान उमेश राय और उसकी बेटी के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है । एक अन्य मृतक की पहचान मो मजरुद्दीन के रूप में हुई है जो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था।
गिरिडीह जिले में हाल के दिनों में मोटरसाइकिलों की सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है और महज एक सप्ताह में 10 बाइकसवारों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है ।
भाषा सं इन्दु रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
