scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगहलोत के ओएसडी ने कहा: विकास, समर्पण व संवाद के लिए जानी जाती है कांग्रेस सरकार

गहलोत के ओएसडी ने कहा: विकास, समर्पण व संवाद के लिए जानी जाती है कांग्रेस सरकार

Text Size:

जयपुर, 15 अप्रैल (भाषा) मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत एक विशेष अधिकारी (ओएसडी) ने शनिवार को कहा कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार विकास, समर्पण और संवाद के लिए जानी जाती है न क‍ि ‘दंगा’ व ‘दुर्व्यवहार’ के लिए जैसा क‍ि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने एक कार्यक्रम में कहा।

गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने शाह के जवाब में यह बात कही।

शाह ने शनिवार को भरतपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था क‍ि ‘‘गहलोत सरकार ‘3डी’ पर चलने वाली सरकार है जिसमें पहला डी – दंगा, दूसरा डी – महिलाओं से दुर्व्यवहार व तीसरा डी- दलितों पर अत्याचार है।’’

इस पर शर्मा ने ट्वीट किया,‘‘ अमि‍त शाह जी, सही कहा आपने राजस्‍थान में 3डी की ही सरकार है … डी- डेवलपमेंट (व‍िकास), डी- डेडीकेशन (समर्पण) व डी- डॉयलाग (संवाद)।’’

शर्मा के अनुसार,‘‘चाहे बजट की बात हो, स्वास्थ्य की या सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की बात हो राजस्‍थान सरकार हर व्यक्ति के लिए समर्पित है।’’

उनके अनुसार,‘‘हर बड़ा निर्णय यहां सभी से संवाद के माध्यम से लिया जाता है। अमित शाह जी आपको तो पता ही होगा कि वसुंधरा राजे जी का तो अपने मंत्री और विधायकों तक से संवाद नहीं होता था जबकि अब यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का संवाद तो सीधे जनता से होता है।’’

भाषा पृथ्‍वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments