scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउप्र : घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन के चपेट में आने से मौत

उप्र : घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन के चपेट में आने से मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र),20 मई (भाषा) नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाले गजेंद्र की बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments